लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा उपचुनाव : सत्तारूढ़ भाजपा, सहयोगी यूपीपीएल ने एक-एक सीट जीती, तीन पर बढ़त

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:14 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो नवंबर असम में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी यूपीपीएल ने एक-एक सीट जीत ली है और दो दोनों दल मंगलवार दोपहर तक तीन अन्य सीटों पर भी बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी उपलब्ध है।

भाजपा प्रत्याशी सुशांता बोरगोहेन ने 30, 561 मतों के अंतर से थोवरा सीट जीत ली है जबकि यूनााइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के प्रत्याशी जिरोन बासुमतारी ने 28,252 मतों से गोसाईगांव सीट पर कब्जा कर लिया है।

भाजपा उम्मीदवार- फणीधर तालुकदार (भवानीपुर) और रूपज्योति कुर्मी (मरियानी) सीट पर काफी बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं जबकि यूपीपीएल के जोलेन दैमारी भी तामुलपुर सीट जीतने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

बोरगोहेन को 54,956 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, रायजोर दल के धैज्य कोंवर, जो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़े, 24,395 वोट हासिल करने में सफल रहे।

बोरगोहेन 2011 में पहली बार शिवसागर जिले के थौरा निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बने। वह 2016 के चुनाव में हार गए, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के मौजूदा विधायक कुशल डोवारी को 2,006 मतों से हराकर जीत हासिल की। उन्होंने पार्टी के भीतर "बदले हुए आंतरिक राजनीतिक माहौल" का हवाला देते हुए 30 जुलाई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

गोसाईगांव में बासुमतारी को 58,769 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के जोवेल टुडू 30,517 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

इस जीत के साथ, 126 सदस्यीय असम विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 60 और यूपीपीएल की छह हो गई। सत्तारूढ़ गठबंधन में दूसरे सहयोगी, असम गण परिषद, जिसने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था, उसके नौ विधायक हैं।

विपक्षी खेमे में, कांग्रेस का संख्याबल 27 है, एआईयूडीएफ के 15, बीएफ के तीन और माकपा का एक विधायक है। एक निर्दलीय विधायक भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?