लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा उपचुनाव : सभी पांच सीटों पर राजग को बढ़त

By भाषा | Updated: November 2, 2021 11:08 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो नवंबर असम में विधानसभा की पांच सीटों पर जारी मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट पर मतगणना के उपलब्ध रुझानों के ताजा अपडेट में यह जानकारी सामने आई है।

भाजपा प्रत्याशी फणीधर तालुकदार, रूपज्योति कुर्मी और सुशांता बोरगोहेन क्रमश- भवानीपुर, मरियानी और थोवरा सीटों पर आगे चल रहे हैं।

भाजपा के ये तीनों प्रत्याशी विपक्षी पार्टियों के टिकट पर इस साल मार्च-अप्रैल में हुए चुनावों में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे लेकिन अपनी-अपनी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। तालुकदार एआईयूडीएफ के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे जबकि कुर्मी और बोरगोहेन कांग्रेस विधायक थे।

भाजपा की सहयोगी यूपीपीएल के प्रत्याशी जिरोन बासुमतारी और जोलेन दैमारी गोसाईगांव और तामुलपुर सीटों पर आगे चल रहे हैं। बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में इन दो सीटों पर उपचुनाव मौजूदा विधायकों के निधन की वजह से कराए गए।

विधानसभा की इन पांच सीटों के लिए 30 अक्टूबर को हुए उपचुनावों में करीब आठ लाख मतदाताओं में से अनुमानित 74.04 प्रतिशत ने मतदान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos