लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा उपचुनाव : सभी पांच सीटों पर जीत की ओर बढ़ रहा राजग

By भाषा | Updated: November 2, 2021 14:07 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो नवंबर असम में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट पर मतगणना के उपलब्ध रुझानों के ताजा अपडेट में यह जानकारी सामने आई है।

भाजपा प्रत्याशी फणीधर तालुकदार, रूपज्योति कुर्मी और सुशांता बोरगोहेन क्रमश- भवानीपुर, मरियानी और थोवरा सीटों पर आगे चल रहे हैं।

तालुकदार और कुर्मी कांग्रेस प्रत्याशियों शैलेंद्रनाथ दास और लुहित कुंवर से क्रमश: 30,389 और 26,538 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि थोवरा सीट पर बोरगोहेन राइजोर दल के धाइज्या कुंवर से 16,002 मतों से आगे हैं जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा है।

भाजपा के ये तीनों प्रत्याशी विपक्षी पार्टियों के टिकट पर इस साल मार्च-अप्रैल में हुए चुनावों में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे लेकिन अपनी-अपनी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। तालुकदार एआईयूडीएफ के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे जबकि कुर्मी और बोरगोहेन कांग्रेस विधायक थे।

भाजपा की सहयोगी यूपीपीएल के प्रत्याशी जिरोन बासुमतारी और जोलेन दैमारी क्रमर्श: गोसाईगांव और तामुलपुर सीटों पर आगे चल रहे हैं। बासुमतारी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीए) के ध्रुव कुमार ब्रह्मा नरजारी से 22,941 मतों से और दैमारी निर्दलीय उम्मीदवार गणेश कचारी से 24,961 मतों से आगे चल रहे हैं। बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में इन दो सीटों पर उपचुनाव वहां के विधायकों के निधन की वजह से कराए गए।

विधानसभा की इन पांच सीटों के लिए 30 अक्टूबर को हुए उपचुनावों में करीब आठ लाख मतदाताओं में से अनुमानित 74.04 प्रतिशत ने मतदान किया था।

कुल मिलाकर, 31 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें गोसाईगांव और भबनीपुर में आठ-आठ, तामुलपुर में छह, थौरा में पांच और मरियानी से चार उम्मीदवार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल