लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस और रायजर दल के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 01:08 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ अगस्त असम में दो विपक्षी दलों कांग्रेस और अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले रायजर दल ने गठबंधन करने और आगामी विधानसभा उपचुनाव साथ लड़ने पर चर्चा के लिए रविवार को एक बैठक की।

दोनों दलों ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की कथित जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी और जाकिर हुसैन सिकदर गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के लिए गुवाहाटी में रायजर दल के मुख्यालय गए।

इस बैठक के समाप्त होने के बाद गोस्वामी ने पीटीआई-भाषा से कहा, " हमने भाजपा की सभी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक मंच से एक साथ लड़ने का फैसला किया है। हम हर सामाजिक समस्या पर मिलकर काम करेंगे।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कम से कम 2024 के लोकसभा चुनाव और 2026 के असम विधानसभा चुनाव तक रायजर दल के साथ संबंध रखना चाहती है।

कांग्रेस नेता ने कहा, "हमने आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए गठबंधन बनाने के बारे में भी बात की। यह सिर्फ एक प्रारंभिक बैठक है तथा कई अन्य दौर की बैठकें भी होंगी। गठबंधन के बारे में अंतिम निर्णय राज्य और केंद्र में पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा ही लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?