लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण अभियान को लेकर हंगामे के बाद असम विधानसभा स्थगित

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:35 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 जुलाई असम में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर राज्य विधानसभा में शुक्रवार को हंगामा हुआ जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत डैमरी ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

चर्चा के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री केशव महंत ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है लेकिन विपक्षी कांग्रेस ने इसे अस्वीकार कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाए कि राज्य में टीके की कमी है और उन्होंने नारे लगाए, ‘हमें टीका चाहिए।’

डैमरी ने सदन की कार्यवाही अपराह्न तीन बजे तक स्थगित कर दी क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने सदन के अंदर हंगामा किया।

विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने दावा किया कि टीकाकरण जिस गति से चल रहा है उससे राज्य के सभी पात्र लाभार्थियों को टीका लगाने में 18 महीने लग जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार कहती है कि जून से राज्य में तीन हजार टीकाकरण केंद्र हैं लेकिन शिविरों में टीके की अनुपलब्धता से लोग निराश हैं।’’

प्रश्नकाल के दौरान सैकिया को जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी तक 30 फीसदी पात्र लोगों का टीकाकरण हो गया है और सात फीसदी लाभार्थियों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है।

टीके की दोनों खुराक प्राप्त करने वाले लोगों की कम दर पर कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को दोनों खुराक के बीच तय समय तक इंतजार करना होगा। सरकार अपनी इच्छा के मुताबिक प्रक्रिया को तेज नहीं कर सकती है। अगर लोग खुराक का इंतजार करते हैं तो सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है लेकिन यहां यह मामला नहीं है।’’

महंत ने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य को अभी तक 85 लाख टीके प्राप्त हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल