असम: बंद हो चुकी पेपर मिल के एक और कर्मचारी की मौत

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:00 IST2021-06-26T21:00:06+5:302021-06-26T21:00:06+5:30

Assam: Another worker of a closed paper mill dies | असम: बंद हो चुकी पेपर मिल के एक और कर्मचारी की मौत

असम: बंद हो चुकी पेपर मिल के एक और कर्मचारी की मौत

गुवाहाटी, 26 जून असम में हिंदुस्तान पेपर निगम लिमिटेड की बंद हो चुकी नगांव पेपर मिल के एक और कर्मचारी की शनिवार को मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) की दो इकाइयों के बंद होने के बाद से अब तक 91 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से चार लोगों द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या की गई। कर्मचारी संघ के एक नेता ने यह दावा किया।

नगांव एवं काछर मिलों के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों की संयुक्त कार्रवाई समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र चक्रवर्ती ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नगांव पेपर मिल में कार्यरत रहे अरुप बुरागोहेन का मोरीगांव जिले में हृदयघात के कारण निधन हो गया। उन्होंने बताया कि वह 59 वर्ष के थे और उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

चक्रवर्ती ने बताया कि जून 2014 में मिल बंद होने के बाद से अब तक 91 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है जिनमें से छह कर्मचारियों की मौत पिछले डेढ़ महीने के दौरान हुई है। उन्होंने दावा कि कम से कम 85 कर्मचारियों की मौत उपयुक्त उपचार नहीं मिलने के कारण हुई है क्योंकि जान गंवाने वाले कर्मचारियों को पिछले 54 महीने से वेतन नहीं मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam: Another worker of a closed paper mill dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे