लाइव न्यूज़ :

असम : भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुठभेड़ में पशु तस्कर ढेर, बीएसएफ जवान घायल

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:52 IST

Open in App

धुबरी, 21 सितंबर असम के दक्षिण सलमारा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में एक संदिग्ध पशु तस्कर की मौत हो गई जबकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ अधिकारी के अनुसार तस्करों का एक समूह मवेशियों के साथ आधी रात को दीपचर सीमा चौकी के माध्यम से अवैध रूप से बांग्लादेश में प्रवेश करने की कथित तौर पर कोशिश कर रहा था। तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर गोलियां चला दीं। इसके जवाब में बीएसएफ की ओर से की गयी कार्रवाई में एक तस्कर की मौत हो गयी जबकि अन्य फरार हो गए। इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

मारे गए तस्कर की पहचान 23 वर्षीय एम मंडल के रूप में की गई है। वह मनकाचर पुलिस थाना क्षेत्र के मंडल पाड़ा इलाके का रहने वाला था। पुलिस और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह