लाइव न्यूज़ :

सीमा पर ‘आदान-प्रदान’ की नीति से असम और ‘कुछ’ लोगों को फायदा पहुंचेगा : मेघालय कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:03 IST

Open in App

शिलांग, 17 नवंबर मेघालय में विपक्षी दल कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि असम और मेघालय राज्यों की सरकारों ने 49 साल से चले आ रहे अंतरराज्यीय सीमा विवाद को निपटाने के लिए ‘आदान-प्रदान’ की जो नीति अपनाई है उसका फायदा असम और ‘‘कुछ लोगों’’ को मिलेगा।

कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री नीत क्षेत्रीय समितियों के निष्कर्षों को 30 नवंबर से पहले सार्वजनिक करने की भी मांग की।

कांग्रेस नेता अम्परीन लिंगदोह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं (घटनाक्रमों की वजह से) बहुत दुखी हूं। यदि कल के कार्यक्रम में (असम तथा मेघालय के मुख्यमंत्रियों द्वारा संयुक्त बैठक और निरीक्षण) असम हावी रहा तो हो सकता है कि हमारा पड़ोसी हमसे सब ले डाले और दे केवल कुछ लोगों को।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल जिस गांव में संयुक्त निरीक्षण हुआ उसका नाम लांगपी है। लेकिन मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने गांव का नाम लुम्पी बताया।’’ उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के पोस्टर, बिलबोर्ड आदि पर लांगपी को जो नाम दिया गया उसके बारे में मुख्यमंत्री चुप रहे।

लिंगदोह ने कहा, ‘‘उन्होंने लुम्पी नाम स्वीकार कर लिया और यह इस एक तरफा अंतरराज्यीय शिष्टाचार भेंट में ‘देने’ की शुरुआत है।’’ उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में भूमि के मालिकाना हक के मुद्दे पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे