लाइव न्यूज़ :

असम और मेघालय के मंत्रियों ने सीमा विवाद के समाधान के लिए बैठक की

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:53 IST

Open in App

सिलचर (असम), 10 अक्टूबर असम और मेघालय के शीर्ष मंत्रियों ने दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद के समाधान की कोशिश के तहत मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के रातछेरा गांव में बैठक की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि शनिवार को हुई बैठक में असम के उद्योग और वाणिज्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी और मेघालय के गृहमंत्री लखमन राइमबुई एवं अन्य ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए प्रक्रिया का प्रस्ताव किया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि बाद में पटवारी ने बैठक को सफल बताया और दोनों पक्षों ने प्रासंगिक दस्तावेज साझा किए। हालांकि, इस दौरान किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका और अगली बैठक शिलांग में होगी।

मेघालय के मंत्री राइमबुई ने भी बैठक को लाभदायक बताया और कहा कि अगली बैठक अक्टूबर में ही होगी।

इस बैठक में कछार और पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के उपायुक्त, कछार के पुलिस अधीक्षक और विधायक खलीलउद्दीन (असम) और शितलांग पाले (मेघालय) भी अन्य के साथ मौजूद रहे।

दोनों राज्यों के मंत्रियों की एक दूसरी टीम ने शनिवार को गुवाहाटी के नजदीक अंतर राज्यीय सीमा के इलाकों का निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि वर्ष 1972 में असम से अलग कर मेघालय राज्य का गठन किया गया था। इसके तुंरत बाद मेघालय ने असम पुनर्गठन अधिनियम -1971 को चुनौती दे दी जिससे 884.4 किलोमीटर लंबी सीमा पर 12 इलाकों को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।

असम और मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने जुलाई से अब तक इस मुद्दे पर दो दौर की वार्ता की, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से सीमा विवाद को सुलझाने के लिए क्षेत्रीय समितियों का गठन करने का फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?