लाइव न्यूज़ :

असम कुछ हजार रुपयों के साथ चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ता अखिल गोगोई और प्रणब डोले

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:40 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 मार्च असम विधानसभा चुनाव में जहां एक ओर कुछ करोड़पति उम्मीदवारों किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं कार्यकर्ता अखिल गोगोई और प्रणब डोले कुछ हजार रुपयों के साथ पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रख रहे हैं।

सीएए के विरोध में जेल जा चुके कार्यकर्ता अखिल गोगोई के पास नकद एक रुपया भी नहीं है जबकि डोले के पॉकेट में केवल 10 हजार रुपये हैं।

गोगोई, कृषक मुक्ति संग्राम समिति के सलाहकार हैं और डोले, मुख्य रूप से गोलाघाट जिले में सक्रिय ‘जीपल कृषक श्रमिक संघ’ के वरिष्ठ नेता हैं।

गोगोई ने अपनी नई पार्टी ‘रायजोर दल’ बनाई है जिसके वह उम्मीदवार हैं।

डोले, बोकाखाट सीट से आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) के प्रत्याशी हैं जो कांग्रेस नीत महागठबंधन का हिस्सा है।

गोगोई के हलफनामे के अनुसार उनके पास नकद कुछ भी नहीं है और दो बैंक खातों में 60,497 रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास काजीरंगा जातीय आर्किड अरु जुइबा बॉईचित्र उद्यान समबाई समिति लिमिटेड के दस हजार रुपये के शेयर हैं।

यह एक आर्किड पार्क है जो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित है और इसकी देखभाल स्थानीय गांव वाले करते हैं।

गोगोई ने खुद को पूर्णकालिक पार्टी कार्यकर्ता बताया है जिसके पास आय का कोई स्रोत, अचल संपत्ति या देनदारी नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी गीताश्री तामूली से 50 हजार रुपये का ऋण लिया था।

हलफनामे में कहा गया है कि तामूली गुवाहाटी के बी बरुआ कॉलेज में असमी की एसोसिएट प्रोफेसर हैं और उनके पास 1,66,25,108 रुपये की कुल संपत्ति है जिसमें 18,72,158 रुपये की चल संपत्ति शामिल है और इसके अलावा 30,28,865.49 रुपये की देनदारी है।

डोले के पास 46,675 रुपये की चल संपत्ति है जिसमें दस हजार रुपये नकद, तीन बैंक खातों में बीस हजार रुपये और प्रतिवर्ष 15,675 रुपये की बीमा पालिसी है।

हलफनामे के अनुसार, किसानों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता, डोले ने अपनी आय का स्रोत खेती बताया है। उनके पास काजीरंगा मौजा के अहोम गांव में चार बीघा खेती की जमीन है जिसकी कीमत चार लाख रुपये है।

इसके अलावा डोले को तत्कालीन यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की बोकाखाट शाखा के दो कर्ज चुकाने हैं जो कुल मिलाकर 2,53,156.56 रुपये के हैं।

गोगोई ने कॉटन कॉलेज से पढ़ाई की है और उन्हें भाजपा की उम्मीदवार सुरभि राजकुंवर तथा कांग्रेस के शुभ्रमित्र गोगोई से त्रिकोणीय मुकाबला करना है।

डोले ने टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान से एमए किया है और चुनाव में उनका मुकाबला एजीपी अध्यक्ष अतुल बोरा से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह