लाइव न्यूज़ :

असम ने मिजोरम पर अपने क्षेत्र में सड़क बनाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, 23 नवंबर पूर्वोत्तर के दो राज्यों के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में असम सरकार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मिजोरम के लोग हैलाकांडी जिले में उसके क्षेत्र के अंदर एक संरक्षित वन के अंदर एक सड़क बना रहे हैं।

हैलाकांडी के पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से संरक्षित वन के अंदर सुदूर हतीचेरा गांव के पास सड़क का निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमें सबसे पहले वन विभाग से इस तरफ सड़क बनाए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद, हमने मिजोरम के समकक्षों से संपर्क किया, जिन्होंने तब निर्माण कार्य रोक दिया। पिछले दो दिनों में कोई गतिविधि नहीं हुई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘"हालांकि, हमें सूचना मिली कि आज तीन जेसीबी मशीन उस स्थान पर देखी गईं। इसलिए, हैलाकांडी के डीसी (उपायुक्त) और संबंधित अधिकारियों के साथ मैं बुधवार को घटनास्थल का दौरा करूंगा... उसके बाद ही हम ब्योरा दे पाएंगे।’’

इससे पहले भी दोनों राज्यों के बीच विवाद पैदा होता रहा है। गत 29 अक्टूबर को हैलाकांडी जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर तनाव पैदा हो गया था, जब असम पुलिस की बाइचेरा चौकी के पास एक "कम-तीव्रता वाला विस्फोट" हुआ था और इसमें कथित संलिप्तता को लेकर मिजोरम पुलिस के एक जवान की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं, 26 जुलाई को खूनी झड़प में असम पुलिस के कम से कम छह कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी तथा करीब 50 लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग