लाइव न्यूज़ :

असम : मई से अभी तक मादक पदार्थ, अवैध शराब व्यापार के आरोप में 1,300 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:49 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 जुलाई मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने सोमवार को विधानसभा को बताया कि मई में भाजपा-नीत सरकार की असम में सत्ता मेंे वापसी के बाद से अभी तक कथित रूप से मादक पदार्थों और अवैध शराब के व्यापार में संलिप्तता के आरोप में 1,300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा विधायक सुमन हरिप्रिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में सर्मा ने बताया कि 10 मई से अभी छह जुलाई तक 1,262 लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जबकि अन्य 66 लोगों को अवैध शराब के व्यापार के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि विभिन्न थानों में इन दोनों अपराधों से जुड़ी कुल 781 प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।

गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे सर्मा ने कहा कि पद ग्रहण करने के बाद सरकार ने पुलिस और आबकारी विभाग को अवैध व्यापार के खिलाफ अभियान चलाने को कहा था।

भाजपा विधायक मृणाल सैकिया द्वारा किए गए एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 से अभी तक कथित रूप से मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में 6,690 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 4,179 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे