असम के जोरहाट में तेंदुए का आतंक, देखें वीडियो, तीन वन कर्मचारी सहित 13 लोग हुए हमले में घायल

By विनीत कुमार | Updated: December 27, 2022 11:27 IST2022-12-27T11:23:03+5:302022-12-27T11:27:13+5:30

असम के जोरहाट में तेंदुए के हमले का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। तेंदुए ने इस इलाके में हमला कर 13 लोगों को घायल कर दिया है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Assam: 13 persons injured after attacked by leopard in Jorhat, watch video | असम के जोरहाट में तेंदुए का आतंक, देखें वीडियो, तीन वन कर्मचारी सहित 13 लोग हुए हमले में घायल

असम के जोरहाट में तेंदुए का आतंक (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsअसम के जोरहाट में एक तेंदुए के हमले में 13 लोग घायल, इसमें तीन वन कर्मचारी भी शामिल।सभी अस्पताल में भर्ती, जोरहाट के एसपी मोहन लाल मीणा के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

जोरहाट: असम के जोरहाट में एक तेंदुए के हमले में 13 लोग घायल हो गए। घटना सोमवार की है। घायल लोगों में तीन वन कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जोरहाट के एसपी मोहन लाल मीणा ने बताया है कि सभी घायल हुए लोग खतरे से बाहर हैं।

तेंदुआ किस कदर हमलावर था, इसका वीडियो भी सामने आया है जो हैरान करने वाला है। वीडियो में नजर आता है कि तेंदुआ एक घर के अहाते से तेजी से उछलता हुआ बाहर सड़क की ओर आता है और सामने खड़ी एक गाड़ी पर हमला कर देता है। गनीमत रही कि गाड़ी का शीशा बंद था। ऐसे में तेंदुआ वहां से भाग खड़ा होता है।


इससे पहले असम में 15 दिसंबर को गोलपाड़ा जिले में राज्य राजमार्ग-12 पर जंगली हाथियों के एक बड़े झुंड के हमले में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में दो अन्य गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। 

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब लखीपुर क्षेत्र के चोटो सिगरी में हाथी सड़क पार कर रहे थे। हाथियों के झुंड ने एक ई-रिक्शा पर हमला किया, जिसमें एक परिवार लखीपुर से दुधनोई जा रहा था। इसके अलावा हाथियों ने गुवाहाटी जाने वाले चार पहिया वाले एक वाहन पर हमला किया। इस घटना में तिपहिया वाहन पर सवार दो लोगों और कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। 

Web Title: Assam: 13 persons injured after attacked by leopard in Jorhat, watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :AssamJorhatअसम