लाइव न्यूज़ :

असम : जीएमसीएच में 24 घंटे में कोविड-19 के 12 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:04 IST

Open in App

गुवाहाटी, 29 जून असम सरकार द्वारा संचालित गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में रात में डॉक्टरों के ड्यूटी पर मौजूद नहीं होने के आरोपों के बीच पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12 रोगियों की मौत हो चुकी है।

जीएमसीएच के अधीक्षक अभिजीत सरमा ने मंगलवार को कहा कि 12 में से नौ रोगी आईसीयू में जबकि तीन वार्ड में थे और उनका ऑक्सीजन संतृप्ति (सेच्युरेशन) स्तर 90 प्रतिशत से नीचे चला गया था।

कोविड-19 के अन्य रोगियों तथा मृतकों के परिवारों के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि रात्रि पाली में अकसर डॉक्टर नदारद रहते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने बीती देर रात हालात का जायजा लेने के लिये अस्पताल का दौरा किया और इस मामले पर चर्चा के लिये मंगलवार शाम जीएमसीएच में वरिष्ठ डॉक्टरों की बैठक बुलाई।

सरमा ने कहा कि आईसीयू में भर्ती रोगी एक से अधिक बीमारी से पीड़ित थे और उनकी हालत नाजुक थी। उन्हें अस्पताल देर से लाया गया। अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनका ऑक्सीजन सेच्युरेशन स्तर काफी नीचे गिर चुका था। ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे जाने पर भी उनका ऑक्सीजन स्तर 90 प्रतिशत से अधिक नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि इनमें से किसी भी व्यक्ति ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक तक नहीं ली थी। मंत्री ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की। अस्पातल में अब भी कोविड-19 के करीब 200 मरीज भर्ती हैं।

असम में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 25,043 है। संक्रमण दर 2.01 प्रतिशत जबकि मृत्युदर 0.89 प्रतिशत है। संक्रमण से उबरने की दर 93.87 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां