लाइव न्यूज़ :

चिनफिंग से पूछें मोदी कि डोकलाम से कब हट रहा है चीन: कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 12, 2019 05:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच प्रस्तावित अनौपचारिक शिखर बैठक से एक दिन पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि मोदी चीन के साथ ''56 इंची सीना'' दिखाते हुए और आंखों में आंखें डालकर बात करें

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी जी बंद कमरे में होने वाली बैठक में शी चिनफिंग साहब से कहिएगा कि कश्मीर हमारा आन्तरिक मामला चिनफिंग और मोदी के बीच 12 अक्टूबर को अनौपचारिक शिखर बैठक होने जा रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच प्रस्तावित अनौपचारिक शिखर बैठक से एक दिन पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि मोदी चीन के साथ ''56 इंची सीना'' दिखाते हुए और आंखों में आंखें डालकर बात करें तथा यह सवाल करें कि चीन डोकलाम से कब हट रहा है? पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को चिनफिंग से यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसमें उनका कोई सुझाव नहीं चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ''शी चिनफिंग अनुच्छेद 370 पर इमरान खान का समर्थन करते हैं, ऐसे में मोदी जी मामल्लापुरम में उनकी आंखों में आंखें डालें और बोलें: 1. पीओके में कब्जे वाली 5000 किलोमीटर की भूमि खाली करो। 2. भारत में 5जी के लिए चीनी कंपनी हुवेई की जरूरत नहीं। '' उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''आप 56 इंच का सीना दिखाइए या फिर हाथी के दांत खाने के कुछ और, दिखाने के कुछ और।''

वल्लभ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा यह कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी जी बंद कमरे में होने वाली बैठक में शी चिनफिंग साहब से कहिएगा कि कश्मीर हमारा आन्तरिक मामला है और हम खुद निपटेंगे। आप बस ये बताओ कि डोकलाम से कब जा रहे हो? हमारी सीमा के इतना पास आपने हैलीपैड क्यों बना लिए हैं?’’ उन्होंने कहा कि कश्मीर के विषय पर किसी भी दूसरे देश की मध्यस्थता या सुझाव अस्वीकार्य है। गौरतलब है कि चिनफिंग और मोदी के बीच 12 अक्टूबर को अनौपचारिक शिखर बैठक होने जा रही है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचीनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह