लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच पर्यटकों के लिए ASI की बड़ी घोषणा, 16 जून से खुलेंगे सभी स्मारक और संग्रहालय

By अभिषेक पारीक | Updated: June 14, 2021 16:44 IST

कोविड-19 के दैनिक संक्रमण और मौतों की संख्या में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। इसे देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) देश के सभी संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों को 16 जून ने फिर से खोलने जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देएएसआई देश के सभी संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों को 16 जून ने फिर से खोलने जा रहा है। एएसआई 3,693 स्मारकों और 50 संग्रहालयों को फिर से खोलेगा। स्मारकों और संग्रहालयोंं को कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद 15 जून तक बंद कर दिया था। 

कोविड-19 के दैनिक संक्रमण और मौतों की संख्या में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। इसके बाद से ही जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। कई राज्यों में कोरोना पाबंदियों में ढील दी गई है। इसे देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) देश के सभी संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों को 16 जून ने फिर से खोलने जा रहा है। 

एएसआई 3,693 स्मारकों और 50 संग्रहालयों को फिर से खोलेगा। इन स्मारकों और संग्रहालयोंं को कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद 15 जून तक बंद कर दिया गया था। इससे पहले सरकार ने इन्हें 31 मई तक बंद रखने का आदेश दिया था। 

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस आशय का आदेश साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज संस्कृति मंत्रालय ने एएसआई के सभी स्मारकों को 16 जून 2021 से विधिवत खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं। सभी को शुभकामनाएं।'

घटते मामलों को देखकर किया फैसला

सरकार ने कहा था कि यदि कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी नहीं आती है तो स्मारकों को बंद रखने की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। हालांकि अब कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले तेजी से घट रहे हैं। जिसके बाद 16 जून से सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों/स्थलों और संग्रहालयों को खोला जाएगा। 

पिछले साल मार्च में भी बंद किए गए थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन की सूचना के बाद पिछले साल मार्च में सभी स्मारकों को बंद करने का आदेश दिया गया था। हालांकि पिछले साल जुलाई में इन्हें फिर से खोलने की अनुमति दी गई थी। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आगंतुकों की संख्या को सीमित करने, मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के नियम को भी अनिवार्य रूप से लागू किया गया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया