लाइव न्यूज़ :

एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स 2021 : मनोज बाजपेयी, नसीरुद्दीन शाह को शीर्ष पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:05 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर अभिनेता मनोज बाजपेयी, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा और फिल्मकार हंसल मेहता को एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स 2021 में शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

सिंगापुर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आयोजित अवार्ड समारोह में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देशों के विभिन्न प्लेटफार्मों पर काम कर रहे रचनात्मक क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया।

भारत की ओर से मनोज बाजपेयी को अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'द फैमिली मैन 2' में श्रीकांत तिवारी के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

कोंकणा सेन शर्मा ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित एंथोलॉजी 'अजीब दास्तान' के 'गीली पुछी' खंड में भारती मंडल की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

वहीं, हंसल मेहता को उनकी सीरीज़ 'स्कैम 1992' के लिए सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़ और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।

नसीरुद्दीन शाह को अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'बंदिश बैंडिट्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें उन्होंने एक अनुभवी शास्त्रीय संगीतकार की भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा पुरस्कार समारोह में अन्य कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा