लाइव न्यूज़ :

एएसआई ने दौलताबाद किले में खाई से 1,000 से अधिक प्लास्टिक की बोतलें बरामद कीं

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:05 IST

Open in App

औरंगाबाद, 23 सितंबर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद के दौलताबाद (देवगिरि) किले में खाई से 1,000 से अधिक प्लास्टिक की बोतलें बरामद की हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

औरंगाबाद शहर से लगभग 12 किमी दूर स्थित यह किला अपने चारों ओर मानव निर्मित खाई के लिए प्रसिद्ध है, जिसने इसे आक्रमणकारियों के लिए अभेद्य बना दिया था।

अधिकारी ने बताया कि पर्यटक किले के परिसर में प्लास्टिक की बोतलें छोड़ जाते हैं और हवा और पानी के बहाव के कारण ये बोतलें खाई में गिर जाती हैं।

किले के संरक्षण सहायक संजय रोहनकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, "किले पर ढलान के कारण हवा और बहते पानी के साथ खाली बोतलें नीचे आती हैं। हमने हाल ही में खाई से लगभग 1,500 बोतलें निकालीं, जिससे यह प्लास्टिक मुक्त हो गई।"

उन्होंने कहा कि एएसआई अब पर्यटकों को किले में प्लास्टिक की बोतलें फेंकने से रोकने के लिए एक नया उपाय करने की कोशिश कर रहा है।

अधिकारी ने कहा, "हम प्लास्टिक की बोतलों पर स्टिकर लगा रहे हैं और आगंतुकों से प्रति बोतल 20 रुपये जमा करवा रहे हैं। परिसर से बाहर निकलते समय पर्यटकों को अपनी बोतल दिखाने पर जमा राशि वापस मिल जाती है।"

उन्होंने कहा कि जनवरी में यह उपाय लागू होने के बाद से कम से कम 17,200 पर्यटकों ने जमा राशि का भुगतान किया है। इस कदम से परिसर के अंदर कचरे को कम करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे