लाइव न्यूज़ :

एएसआई ने हासन जिले में जमीन में दबे जैन मंदिर का पता लगाया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 16:20 IST

Open in App

बेलूर (कर्नाटक), 10 फरवरी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कर्नाटक के हासन जिले में होयसाल काल के प्राचीन जैन मंदिर का पता लगाया है। एएसआई अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संभवत: यह जैन मंदिर है, यह प्राचीन ढांचा विशाल मंच पर बना है जिस पर जटिल कलाकृतियां उकेरी गई हैं जो होयसाल काल की विशेषता रही हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर बेलुर तालुका के हालेबिदू के पास शांतिनाथ बसाडी में मिला है।

अधिकारी ने बताया कि यह खोज महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि होयसाल शासकों ने जैन धर्म को भी आश्रय दिया।

एएसआई के क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिण क्षेत्र) डॉ.जी माहेश्वरी के नेतृत्व में टीम ने 20 जनवरी को उत्खनन का काम शुरू किया।

बेंगलुरु परिक्षेत्र में एएसआई के पुरातत्व अधीक्षक शिवकांत बाजपेयी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ टीला 30 मीटर गुना 20 मीटर है। हमनें मंदिर के निचले हिस्से की खुदाई की है और कई कलाकृतिया एवं मूर्तियां वहां से मिली हैं। यह जैन मंदिर लग रहा है।’’

उन्होंने कहा कि यह महज शुरुआत है और नजदीक में कुछ बड़े मंदिर भी हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि होयसाल राजवंश ने 12वीं से 14वीं शताब्दी तक इस इलाके पर राज किया था और उस समय के सभी संप्रदायों को सरंक्षण प्रदान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे