लाइव न्यूज़ :

अश्विनी वैष्णव पाली शहर के दौरे पर गये, सोमनाथ मंदिर में पूजा की

By भाषा | Updated: October 4, 2021 01:39 IST

Open in App

जोधपुर, तीन अक्टूबर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को पाली शहर के दौरे पर पहुंचे और प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की ।

मंत्री ने शनिवार को जोधपुर में रहे और रविवार की सुबह पाली के लिये रवाना हुये ।

गंतव्य पर जाने के दौरान वैष्णव की कार रास्ते में कीर्वा गांव में एक चाय की दुकान पर रूकी, जहां उन्होंने खुद चाय बनायी। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं ओम माथुर और पीपी चौधरी सहित अन्य लोगों के साथ कुप्पा का आनंद लिया।

वह पाली शहर में सोमनाथ मंदिर गये, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके बाद वह जूनी कचहरी गये जहां उन्होंने मेवाड़ के पूर्व राजा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

स्थानीय लोगों ने पाली में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में संवाददताओं से बातचीत में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने सोशल मीडिया के दुरूपयोग के प्रति लोगों को आगाह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं