लाइव न्यूज़ :

अश्विनी शर्मा पंजाब और अरुण सूद चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष चुने गए

By भाषा | Updated: January 17, 2020 19:53 IST

पंजाब भाजपा संगठन के चुनाव पर्यवेक्षक अनिल सरीन ने कहा कि निर्विरोध चुने गए शर्मा (55) श्वेत मलिक का स्थान लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशर्मा इससे पहले 2010 से 2013 के बीच पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।अरुण सूद को सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए भाजपा की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया।

अश्विनी शर्मा को शुक्रवार को सर्वसम्मति से भाजपा की पंजाब इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया। पंजाब भाजपा संगठन के चुनाव पर्यवेक्षक अनिल सरीन ने कहा कि निर्विरोध चुने गए शर्मा (55) श्वेत मलिक का स्थान लेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा बलदेव चावला, इकबाल सिंह लालपुरा, मोहन लाल, धरमपाल राव, केवल कुमार, सुरजीत ज्यानी, मोहन लाल गर्ग, दिलबर सिंह, मोहिंदर भगत, लक्ष्मीकांत चावला, ओंकार सिंह पाहवा, टिकसन सूद और प्रेम गुगनानी को सर्वसम्मति से भाजपा की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुन लिया गया।

आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले शर्मा इससे पहले 2010 से 2013 के बीच पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। उन्होंने राज्य भाजपा महासचिव की जिम्मेदारी भी निभाई है। 

अरुण सूद को सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए भाजपा की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया। निवर्तमान अध्यक्ष संजय टंडन को सर्वसम्मति से भाजपा की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया है। दोनों को निर्विरोध चुना गया।

यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की जिन्हें संगठन की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया था। टंडन एक दशक से चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष थे। सूद पूर्व महापौर और वर्तमान में चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चंडीगढ़पंजाबअमित शाहमनोहर लाल खट्टरजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों