लाइव न्यूज़ :

गौरक्षा के नाम 3 लोगों की बेरहमी से पिटाई, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-घटना में शामिल लोग BJP-मोदी के मतदाता

By भाषा | Updated: May 27, 2019 02:53 IST

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में संदिग्ध गौरक्षकों ने तीन लोगों को कथित रूप से बीफ ले जाने को लेकर बुरी तरह पीटा। उसक बाद हमलावर और इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य में बीफ रखना और लाना-ले जाना निषिद्ध है। 

Open in App

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में बीफ की अफवाह को लेकर तीन लोगों पर हमला करने वालों में जो लोग शामिल थे वे भाजपा और नरेंद्र मोदी के मतदाता थे और दावा किया कि गौरक्षा के नाम पर पिटाई जारी रहेगी।राजग सांसदों को संबोधित करने के दौरान मोदी द्वारा दिये गये बयान ‘ सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ पर हैदराबाद के सांसद ने ट्वीट किया, ‘‘ पांच सालों में वह केवल जो चीज जोड़ पाए वह है नारे में बस दो और शब्द।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘विश्वास केवल तभी संभव है जब आप अपनी शपथ के अनुसार जीना शुरू करते हैं और संविधान पर विश्वास करते हैं।अन्यथा यह विश्वास बस जुबानी जमापूंजी हो जाता है।’’ ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि जब से भाजपा सत्ता में आयी है, मारपीट करने वाला भीड़ गैंग "भस्मासुर" बन गया है और एक दिन वे भाजपा के साथ डूब जायेंगे और निश्चिततौर पर ऐसा ही होने जा रहा है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ मध्यप्रदेश की घटना, जिसका वीडियो सामने आ गया है, .... उन सभी (हमलावरों) ने मोदी के पक्ष में वोट दिया... वे सभी शत प्रतिशत मोदी के मतदाता हैं। सोशल मीडिया पेज पर उनके फोटो देखिए। वे खुलेआम कह रहे हैं कि वे भाजपा और मोदी के मतदाता हैं।’’ मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में संदिग्ध गौरक्षकों ने तीन लोगों को कथित रूप से बीफ ले जाने को लेकर बुरी तरह पीटा। उसक बाद हमलावर और इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य में बीफ रखना और लाना-ले जाना निषिद्ध है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया