लाइव न्यूज़ :

अशोक तंवर, चौधरी के पार्टी के अहम कार्यक्रमों में गैरमौजूदगी, हरियाणा कांग्रेस में अंदरुनी ‘जंग’ के संकेत

By भाषा | Updated: September 8, 2019 05:21 IST

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और पार्टी विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी आज उस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जो पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के क्रमश: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य निर्वाचन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के लिये आयोजित किया गया था।

Open in App

कांग्रेस की हरियाणा इकाई में अंदरुनी कलह थमती नहीं दिख रही क्योंकि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी वाले पार्टी के एक अहम कार्यक्रम में राज्य के दो प्रमुख नेता नदारद रहे।

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और पार्टी विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी आज उस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जो पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के क्रमश: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य निर्वाचन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के लिये आयोजित किया गया था।

राज्य में पार्टी के दो प्रमुख नेताओं की कार्यक्रम में गैरमौजूदगी ने आजाद के सामने भी असहज स्थिति पैदा कर दी। आजाद ने कहा, “गुटबाजी (प्रदेश इकाई में) का सवाल ही नहीं।” तंवर और चौधरी की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर आजाद ने कहा, “वे किसी कारण से नहीं आ सके होंगे।”

उन्होंने जल्दबाजी में कहा, लेकिन दोनों को कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए था। आजाद ने संवाददाताओं को बताया, “यह (संगठन में बदलाव) एक सतत प्रक्रिया है। संगठन में हमेशा बदलाव होता रहता है। कोई भी अपनी पूरी जिंदगी के लिये पद पर नहीं रहता है।” कांग्रेस आलाकमान द्वारा तंवर और चौधरी को राज्य में चुनावों से पहले हटाए जाने से उनके समर्थकों ने फैसले पर निराशा जाहिर की थी। 

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां