लाइव न्यूज़ :

अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ के नए पुलिस महानिदेशक

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:38 IST

Open in App

रायपुर, 11 नवंबर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी के स्थान पर नक्सल अभियान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को राज्य का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया है।

राज्य के गृह (पुलिस) विभाग के आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने 1989 बैच के अखिल भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी जुनेजा को पुलिस महानिदेशक (पुलिस प्रमुख) का चालू कार्यभार सौंपा है।

जुनेजा के पास नक्सल ऑपरेशन, एसआईबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और एसटीएफ का भी प्रभार है।

आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने अवस्थी को महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी के पद पर पदस्थ किया है। अवस्थी भारतीय पुलिस सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं।

छत्तीसगढ़ में 2018 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद 19 दिसंबर, 2018 को डीएम अवस्थी राज्य के नए डीजीपी नियुक्त किए गए थे।

बघेल ने बीते मंगलवार को गृह विभाग की समीक्षा के दौरान कई मामलों में पुलिस की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान