लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इस्तीफा सौंपा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 22:27 IST

Open in App

जयपुर, 19 सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने शनिवार रात इस्तीफा दे दिया। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसे पंजाब में कांग्रेस नेतृत्व में हुए बदलाव की परोक्ष आलोचना के रूप में देखा गया था।

ट्वीट के लहजे से प्रतीत हुआ जैसे किसी ताकतवर व्यक्ति को बेसहारा बना दिया गया और औसत दर्जे के किसी व्यक्ति को ऊंचाई पर पहुंचा दिया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी ने शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया और ट्वीट के लिए माफी मांगी।

शर्मा ने रविवार शाम को गहलोत से मुलाकात कर अपना रुख स्पष्ट किया और कहा कि उनका इरादा पार्टी आलाकमान की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस्तीफे की पेशकश की और मुख्यमंत्री से उसे स्वीकार करने का अनुरोध किया।

शर्मा ने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है और मुख्यमंत्री से उसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। हालांकि मैं पहले की तरह पार्टी के हित में काम करता रहूंगा।”

शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से गहलोत के साथ जुड़े थे और उनके सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दिसंबर 2018 में गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें ओएसडी बनाया गया था।

शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद शर्मा ने ट्वीट किया था, ''मजबूत को मजबूर, मामूली को मग़रूर किया जाए...बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए!''

त्यागपत्र में ओएसडी ने कहा कि वह 2010 से ट्विटर पर सक्रिय हैं और उन्होंने कभी पार्टी लाइन से परे ट्वीट नहीं किया है।

शर्मा ने कहा कि गहलोत द्वारा ओएसडी की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उन्होंने कभी कोई राजनीतिक ट्वीट नहीं किया।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके ट्वीट से पार्टी आलाकमान या राज्य सरकार किसी भी तरह आहत हुए हों तो वह माफी मांगते हैं।

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर मार्च में शर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।

पिछले साल पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों के विद्रोह के कारण राजस्थान में खड़े हुए राजनीतिक संकट के दौरान शेखावत, भाजपा नेता संजय जैन, कांग्रेस विधायक भंवरलाल और विश्वेंद्र सिंह के बीच कथित बातचीत की ऑडियो क्लिप लीक हो गई थी जिसमें वे कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने की योजना पर चर्चा कर रहे थे।

आरोप है कि शर्मा ने वह ऑडियो क्लिप प्रसारित की थी। हालांकि शर्मा ने इन आरोपों का खंडन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर