लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 11:28 IST

Open in App

जयपुर, 19 सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने शनिवार रात इस्तीफा दे दिया। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसे पंजाब में कांग्रेस नेतृत्व में हुए बदलाव की परोक्ष आलोचना के रूप में देखा गया था।

शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से गहलोत के साथ जुड़े थे और उनके सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दिसंबर 2018 में गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें ओएसडी बनाया गया था।

शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद शर्मा ने ट्वीट किया था, ''मजबूत को मजबूर, मामूली को मग़रूर किया जाए...बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए!''

त्यागपत्र में ओएसडी ने कहा कि वह 2010 से ट्विटर पर सक्रिय हैं और उन्होंने कभी पार्टी लाइन से परे ट्वीट नहीं किया है।

शर्मा ने कहा कि गहलोत द्वारा ओएसडी की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उन्होंने कभी कोई राजनीतिक ट्वीट नहीं किया।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके ट्वीट से पार्टी आलाकमान या राज्य सरकार किसी भी तरह आहत हुए हों तो वह माफी मांगते हैं।

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर मार्च में शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पिछले साल उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों के विद्रोह के कारण राजस्थान में खड़े हुए राजनीतिक संकट के दौरान शेखावत, भाजपा नेता संजय जैन, कांग्रेस विधायक भंवरलाल और विश्वेंद्र सिंह के बीच कथित बातचीत की ऑडियो क्लिप लीक हो गई थी जिसमें वे कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने की योजना पर चर्चा कर रहे थे।

आरोप है कि शर्मा ने वह ऑडियो क्लिप प्रसारित की थी। हालांकि शर्मा ने इन आरोपों का खंडन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल