राजस्थान के सीएम का हुआ फैसला, पायलट नहीं अशोक गहलोत बनेंगे मुख्यमंत्री!
By पल्लवी कुमारी | Updated: December 14, 2018 15:25 IST2018-12-14T15:25:27+5:302018-12-14T15:25:27+5:30
अशोक गहलोत पहले भी दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राजस्थान में कांग्रेस को विधान सभा चुनाव में 99 सीटें मिली हैं।

राजस्थान के सीएम का हुआ फैसला, पायलट नहीं अशोक गहलोत बनेंगे मुख्यमंत्री!
राजस्थान में कांग्रेस की जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मचे घमासान पर विराम लगता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक न्यूज एजेंसी एएनआई ने दावा किया है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनेंगे। सूत्र के मुताबिक सचिन पायलट को डिप्टी सीएम का प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि सीएम की दावेदारी के लिए सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों ही राहुल गांधी से मिलने गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे।
अशोक गहलोत तो दो बार राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। आइए जानते हैं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ट नेता अशोक गहलोत के बारे कुछ बातें।
अशोक गहलोत को घूमना-फिरना बेहद पसंद है। यही नहीं एक बहुत दिलचस्प बात यह है कि जहां भी जाते हैं बिस्कुट का पैकेट जरुर रखते हैं। क्योंकि उन्हें कड़ाकेदार चाय पसंद है और वह चाय के साथ बिस्कुट खाना पसंद करते हैं।
Sources: Ashok Gehlot to be the next Chief Minister of Rajasthan. #RajasthanAssemblyelection2018pic.twitter.com/ZAfDJ6QdMD
— ANI (@ANI) December 14, 2018
गहलोत ने साइंस और लॉ में ग्रैजुएट गहलोत अर्थशास्त्र में मास्टर्स की डिग्री ली है। अपनी पढाई पूरी होने के बाद सीधा राजनीति में कूद पड़े।गहलोत समाजसेवा करने लगे।पूर्वी बंगाल शरणार्थी संकट के वक्त उन्होंने काफी लोगों की मदद की थी।संयोजवश उस वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से इनका सामना हुआ और वह गहलोत को कांग्रेस में ले आईं। राजनीति में गहलोत कर्तव्यनिष्ठा से तो सभी बखूबी वाकिफ हैं।