लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने कर्नाटक में भाजपा पर किया हमला, बोले- "ये लोग पूरे देश में हिंसा और सांप्रदायिकता का माहौल तैयार कर रहे हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 15, 2022 14:51 IST

अशोक गहलोत ने बेल्लारी में कहा कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति को फैला रही है और राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने भाजपा की शासन व्यवस्था पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया भाजपा तनाव, हिंसा और सांप्रदायिकता का माहौल बना रही हैं, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगाराहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिये देश को भाईचारे और प्यार-मोहब्बत का संदेश दे रहे हैं

बेल्लारी: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा शासन व्यवस्था को घेरते हुए उस पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। सीएम गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी के 'भारत जोड़ो यात्रा' के विषय में कहा कि राहुल गांधी की यह मुहिम आपसी भाईचारे को मजबूत करने और सभी धर्मों के बीच प्यार-मोहब्बत को पैदा करने के लिए की जा रही है।

कर्नाटक के बेल्लारी में अशोक गहलोत ने कहा, "जिस प्रकार ये लोग पूरे देश में तनाव, हिंसा, सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी का संदेश है कि आपस में भाईचारा हो, सभी राज्यों, वर्गो और धर्मो में प्यार मोहब्बत की राजनीति हो। सद्भावना का माहौल बने।"

सीएम अशोक गहलोत शनिवार को जयपुर से बेल्लारी पहुंचे। कर्नाटक का बेल्लारी वह क्षेत्र है, जहां से कभी सोनिया गांधी और सुषमा स्वराज लोकसभा चुनाव में आमने-सामने थे और उस चुनाव में सोनिया गांधी की विजय हुई थी। इसके अलावा बेल्लारी कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार का गृहक्षेत्र भी माना जाता है और खनन के लिए विवादित रहने वाले रेड्डी बंधुओं के कारण भी बेल्लारी की देश में विशेष पहचान है।

अशोक गहलोत की यह जनसभा कर्नाटक में गुजर रही राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के मध्य में की जा रही है। बताया जा रहा है कि राज्य भाजपा सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक कर्नाटक कांग्रेस बसवराज बोम्मई सरकार को घेरने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस रैली का आयोजन राज्य कांग्रेस ने किया था।

बीते लगभग एक महीने से कर्नाटक कांग्रेस राहुल गांधी की अगुवाई में बोम्मई सरकार पर भ्रष्टाचार से धन अर्जित करने और सत्ता के लिए गैर-संवैधानिक कार्य करने का आरोप लगा रही है।

खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वो किसी भी सार्वजिक कार्य के बदले 40 फीसदी कमीशन ले रही है और जनता के खिलाफ अन्याय कर रही है।

वहीं राज्य भाजपा और सीएम बोम्मई का कहना है कि राज्य की जनता ने सिद्धारमैया के नेतत्व में कांग्रेस को खारिज कर दिया है। इस कारण वो बौखलाकर तरह-तरह के झूठे आरोप लगा रही है।

टॅग्स :अशोक गहलोतकर्नाटककांग्रेसराहुल गांधीBJPDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह