लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बोले अशोक गहलोत- 125 सीटें जीतना चाहती है कांग्रेस, भाजपा पर साधा निशाना

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 21, 2022 14:37 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी पार्टी 125 सीटें जीतना चाहती है और हम ऐसा करने के रास्ते पर हैं। इस बार भाजपा सरकार का विरोध पिछली बार नहीं था। लोग भड़के हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत ने कहा कि पूरे देश ने कोविड के दौरान कुप्रबंधन देखा, खासकर राज्य में जो आजादी से पहले भी मजबूत था।उन्होंने कहा कि सरकार की नौटंकी की राजनीति नहीं चलने वाली, आश्चर्यजनक परिणाम सामने आएंगे।दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान एक और पांच दिसंबर को होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

सूरत: राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को कहा कि लोग सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा भी जताया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गहलोत ने कहा, "कांग्रेस इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि जनता का मूड कोविड और अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन के लिए भाजपा के खिलाफ है।"

गहलोत ने कहा, "हमारी पार्टी 125 सीटें जीतना चाहती है और हम ऐसा करने के रास्ते पर हैं। इस बार भाजपा सरकार का विरोध पिछली बार नहीं था। लोग भड़के हुए हैं। पूरे देश ने कोविड के दौरान कुप्रबंधन देखा, खासकर राज्य में जो आजादी से पहले भी मजबूत था। मोरबी कांड हुआ था। हमने उच्च न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की। पर वह नहीं हुआ। गुजरात उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया।"

उन्होंने आगे कहा, "अवैध शराब से लोगों की मौत हुई है। सरकार की नौटंकी की राजनीति नहीं चलने वाली, आश्चर्यजनक परिणाम सामने आएंगे।" कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल के दिनों में लगातार राज्य के दौरे पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि गुजरात से भाजपा का सफाया हो रहा है।

गहलोत ने ये भी कहा, "जब से उन्होंने यूपी चुनाव जीता है, पीएम मोदी-अमित शाह यहां (गुजरात) नियमित रूप से आने लगे हैं। इसका मतलब है कि उन्हें लग रहा है कि यहां से बीजेपी का सफाया हो रहा है। इसका क्या मतलब है अगर वे हर हफ्ते यहां आते हैं? उनकी कमजोर स्थिति को दर्शाता है। इसलिए दोनों ने यहां डेरा डाला।"

गुजरात में चुनाव प्रचार से राहुल गांधी की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। गहलोत ने कहा, "हमें यह करने की आवश्यकता नहीं है। राहुल गांधी गुजरात समेत हर राज्य की यात्रा निकाल रहे हैं। उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को हर घर जानता है। उनके लिए शारीरिक रूप से यहां होना संभव नहीं था क्योंकि वह यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। वह आज यहां आ रहे हैं और अपने मन की बात कहेंगे।"

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी कटाक्ष किया, जो कि मैदान में है और गुजरात में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है, और दावा किया कि पार्टी की विश्वसनीयता कम हो गई है। गहलोत न कहा, "कोई केजरीवाल से पूछे कि उन्होंने अचानक हिमाचल से प्रचार क्यों वापस ले लिया? उन्होंने वहां सिर्फ उम्मीदवारों का प्रचार किया है। क्या पता वे यहां से भी हट जाएं? क्या वे भाजपा से सांठगांठ कर रहे हैं? उनकी विश्वसनीयता कम हो गई है।"

गहलोत ने लव जिहाद के मुद्दे पर भाजपा की खिंचाई की और पार्टी पर एक समुदाय को निशाना बनाने के उद्देश्य से राजनीति करने का आरोप लगाया। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसे एक नाम दिया गया है और 'जुमला' बना दिया गया है। काफी समय से अंतर्जातीय और अंतर्धार्मिक विवाह हो रहे हैं। लेकिन जिस तरह से एक समुदाय को निशाना बनाया गया है, उसके आधार पर राजनीति की जा रही है।

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेसआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह