लाइव न्यूज़ :

अगले कांग्रेस अध्यक्ष होने की अटकलों पर अशोक गहलोत बोले- ये मैं मीडिया से सुन रहा हूं

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 24, 2022 12:27 IST

कांग्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने पार्टी के अगले अध्यक्ष के लिए उनके उम्मीदवार होने की अटकलों को खारिज कर दियासोनिया गांधी ने 21 सितंबर तक पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए अपने अंतिम कार्यक्रम की घोषणा से पहले गहलोत से मुलाकात की थीकई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सोनिया गांधी ने मंगलवार को गहलोत से पदभार संभालने का आग्रह किया

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पार्टी के अगले अध्यक्ष के लिए उनके उम्मीदवार होने की अटकलों को खारिज कर दिया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 21 सितंबर तक पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए अपने अंतिम कार्यक्रम की घोषणा से पहले गहलोत से मुलाकात की थी, जिसके बाद गहलोत के अगले अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई थीं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सोनिया गांधी ने मंगलवार को गहलोत से पदभार संभालने का आग्रह किया। बता दें कि सोनिया गांधी स्वास्थ्य मुद्दों के कारण अंतरिम प्रमुख के रूप में बने रहने की इच्छुक नहीं हैं। वहीं, रिपोर्टर्स से मुखातिब होते हुए अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि यह मैं मीडिया से सुन रहा हूं। मैं इस बारे में नहीं जानता। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे मैं पूरा कर रहा हूं।

इस बीच संगठन के प्रभारी कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए रविवार को कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक होगी। सीडब्ल्यूसी की बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी। वेणुगोपाल ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों की सटीक अनुसूची को मंजूरी देने के लिए सीडब्ल्यूसी की एक आभासी बैठक 28 अगस्त 2022 को दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

बताते चलें कि अशोक गहलोत ने पहले कहा था कि पार्टी सर्वसम्मति से इस पद के लिए राहुल गांधी के पक्ष में है। उन्होंने जयपुर में रिपोर्टर्स से कहा था कि अगर राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनते हैं, तो यह देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए निराशा की बात होगी। बहुत से लोग घर बैठेंगे और हम भुगतेंगे। उन्हें (राहुल गांधी) देश में आम कांग्रेसी लोगों की भावनाओं को समझते हुए खुद इस पद को स्वीकार करना चाहिए। हम दबाव बनाना जारी रखेंगे और उन्हें पार्टी प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के लिए मनाएंगे।

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है