लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी हैं अपने फैसले पर अडिग, अशोक गहलोत हो सकते हैं कांग्रेस के नए अध्यक्ष, ऐलान जल्द! 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 20, 2019 09:10 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत पार्टी के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। लेकिन, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पार्टी को नया अध्यक्ष जरूर मिलेगा, जोकि गांधी परिवार से नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी के आलाकमान में फेरबदल हो सकता है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को अड़े हुए हैं और अपने फैसले पर अडिग हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत पार्टी के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। राजस्थान में अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनते ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का ओहदा बढ़ सकता है और उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल सकती है।

कांग्रेस पार्टी के आलाकमान में फेरबदल हो सकता है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को अड़े हुए हैं और अपने फैसले पर अडिग हैं। कांग्रेस के हर दिग्गज नेता ने उन्हें मनाने की कोशिश की है। अब खबर है कि पार्टी को जल्द नया अध्यक्ष मिल सकता है और वह गांधी परिवार का नहीं होगा।

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत पार्टी के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। लेकिन, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पार्टी को नया अध्यक्ष जरूर मिलेगा, जोकि गांधी परिवार से नहीं होगा।

बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन था और उन्हें बधाई देने के लिए अशोक गहलोत भी पहुंचे थे। इस दौरान गहलोत ने उसने पार्टी का अध्यक्ष बने रहने के लिए अनुरोध किया, लेकिन राहुल गांधी अपने निर्णय पर डटे हुए हैं। वह पार्टी की कमान अपने पास नहीं रखना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी चाहते हैं कि पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने के लिए एक नए अध्यक्ष की जरूरत है और जब तक वह नहीं मिलेगा तब तक पार्टी खड़ी नहीं हो सकती है।  

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा था कि अगर राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष नहीं रहते हैं तो यह पद पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को दिया जा सकता है, लेकिन उस पर भी राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि वे ऐसा करने नहीं जा रहे हैं और जो भी पार्टी का अध्यक्ष होगा वह गैर गांधी परिवार से होगा।  

इधर, अशोक गहलोत को लेकर राहुल गांधी इसलिए मन बना रहे हैं कि उनके पास संगठन चलाने का लंबा अनुभव रहा है और पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी उस पर उन्होंने अधिकतर वार बेहतर प्रदर्शन किया। इसके साथ-साथ गहलोत पिछड़ी जाति से भी आते हैं और कांग्रेस अपनी खोई जमीन को वापस पाने के लिए इस नाम के सहारे आगे बढ़ सकती है। 

उधर, राजस्थान में अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनते ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का ओहदा बढ़ सकता है और उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल सकती है। पिछले कई सालों से देखा जाता रहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच विवाद रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस प्रदेश में पार्टी का संतुलन भी बनाने की कोशिश कर सकती है। 

टॅग्स :कांग्रेसअशोक गहलोतराहुल गांधीप्रियंका गांधीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है