लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही मीडिया पर रोक हटाई, कुलदीप रांका बने मुख्य सचिव

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 20, 2018 04:54 IST

कार्यभार संभालते ही गहलोत ने सबसे पहला फैसला लेते हुए गत पांच सालों सचिवालय में मीडिया एवं फोटो जर्नलिस्ट पर लगी रोक को हटा दिया है।

Open in App

जयपुर, 19 दिसम्बरःराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यहां मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया है और कार्यभार संभालते ही गहलोत ने सबसे पहला फैसला लेते हुए गत पांच सालों सचिवालय में मीडिया एवं फोटो जर्नलिस्ट पर लगी रोक को हटा दिया है। इस दौरान मुख्य सचिव डी. बी. गुप्ता, सीएमओ सचिव कुलदीप रांका सहित अन्य अधिकारियों ने  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करते ही सचिवालय के कर्मचारी नेता एवं अन्य लोगों ने गहलोत से भेंट कर उन्हें बधाई दी। 

इससे पहले गहलोत सुबह सचिवालय पहुंचे और परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाने के बाद पदभार संभाला। काम संभालते ही मुख्य सचिव के साथ उन्होंने बैठक की जिसे देखते हुए ये कयास लगाया जा रहा है कि किसानों की कर्ज माफी को लेकर चर्चा हुई है और शीघ्र ही राजस्थान में भी किसानों के कर्ज माफी को लेकर घोषणा हो सकती है। फिर गहलोत उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ दिल्ली जाएंगे एवं मंत्रिमंडल के लिए मंत्रियों के नाम पर हाई-कमान से चर्चा करेंगे।

40 आईएएस अफसरों के तबादले

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्ता संभालते ही 40 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिये है। आईएएस कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री ने अपना प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय में सात आरएएस अधिकारी भी लगाये गये है।

कार्मिक विभाग के आदेशों के अनुसार कुलदीप रांका प्रमुख सचिव और अजिताभ शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव नियुक्त किये गये हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप को गृह विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे तन्मय कुमार को आयुक्त सिंचित क्षेत्र, बीकानेर के पद पर लगाया गया है। 

वहीं भाजपा सरकार के पांच वर्ष तक प्रभावशाली पदों पर रहे तीन अफसरों एसीएस वित्त मुकेश शर्मा, प्रमुखर सचिव जल संसाधन, शिखर अग्रवाल को सदस्य राजस्व मंडल, वहीं वित सचिव प्रवीण गुप्ता को राजस्व मंडल  अजमेर में नियुक्त किया गया है। अजमेर कलक्टर आरती डोगरा संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री का पदभार दिया गया है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो