लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: इंदिरा रसोई योजना से गरीबों को सस्ता भोजन खिलाएगी सरकार, CM अशोक गहलोत ने किया ऐलान

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 23, 2020 19:11 IST

राजस्थान के लिए राहत की बात यह है कि जहां इसके सभी 33 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल गया था। वहीं राजस्थान में रिकवरी रेट 78.2 होने से वहीं अब बारां और प्रतापगढ़ जिले कोरोना-फ्री हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंदिरा रसोई योजना से प्रदेष में गरीबों को सस्ता भोजन खिलाएगी सरकार: गहलोतराजस्थान में आज अब तक कोरोना संक्रमण केे 199 नए मामले सामने आ चुके हैं।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अषोक गहलोत ने आज कहा कि प्रदेष सरकार जल्द ही शहरी क्षेत्रों में जरुरतमंदों के लिए इंदिरा रसोई योजना शुरू कर उन्हें  दो वक्त का शुद्ध और पौष्टिक भोजन रियायती दरों पर उप्लब्ध करवाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रभाव अभी समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में सभी को दो गज की दूरी, मास्क पहनने, नियमित अंतराल पर हाथ धोने और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने के नियमों को पूर्णतया पालन करना चाहिए।   राजस्थान में आज अब तक कोरोना संक्रमण केे 199 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेष में  संक्रमितों का आंकड़ा 15431 पहुंच गया है। आज सर्वाधिक 89 मामले राजधानी जयपुर में मिले हैं। वहीं, धौलपुर में 49, भरतपुर में 14, भीलवाड़ा और सिरोही में 10-10, अलवर में 7, बाड़मेर में 6, झुंझुनू में 4, अजमेर और झालावाड़ में 3-3, कोटा में 2 और दौसा में एक मामला सामने आया है। वहीं दूसरे राज्य से प्रदेष में आया एक व्यक्ति भी कोरोना पाॅजीटिव मिला है। राजस्थान के लिए राहत की बात यह है कि जहां इसके सभी 33 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल गया था। वहीं राजस्थान में रिकवरी रेट 78.2 होने से वहीं अब बारां और प्रतापगढ़ जिले कोरोना-फ्री हो चुके हैं। बारा में कुल 62 मामलों मेें से 58 स्वस्थ हो चुके हैं वहीं चार की मौत हो गई। वहीं प्रतापगढ़ में कुल 14 मामलों में 13 ठीक हुए और एक की जान गई। इसके अलावा बांसवाड़ा और बूंदी में सिर्फ 2-2 एक्टिव मामले रहे हैं। वहीं चित्तौड़गढ़ में  सोमवार को 4 केस आ गये अन्यथा यहां भी दो ही मामले एक्टिव बचे थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेष में जहां सोमवार को कोरोना के 302 नए मामले सामने आए। इनमें जोधपुर में 45, जयपुर में 42, पाली में 32, सीकर में 29, चूरू और भरतपुर में 26-26, उदयपुर और धौलपुर में 13-13, राजसमंद और बीकानेर में 9-9, गंगानगर में 8, कोटा में 7, दौसा, अलवर, अजमेर और झुंझुनू में 6-6, चित्तौड़गढ़ में 4, जालौर में 3, सिरोही और टोंक में 2-2, नागौर और डूंगरपुर में 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं, अन्य राज्यों से यहां आए 6 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वहीं 7 लोगों की मौत हो गई।     राज्य में अब तक 7 लाख से अधिक सैंपल जांचे गए हैं। इनमें कुल 15431 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, इन रोगियों में से 12040 रोगी उपचार के बाद पुनः स्वस्थ हो गए हैं और कोरोना संक्रमण ने अब तक 356 मरीजों की जान भी ले ली है। ऐसे में अब प्रदेष में महज 3035 एक्टिव मामले ही शेष रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2990 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2459 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1372, पाली में 977, उदयपुर में 658, नागौर में 598, कोटा में 564, सीकर में 472, धौलपुर में 464, अजमेर में 458, डूंगरपुर में 415, झालावाड़ में 370, अलवर में 365, झुंझुनूं में 318, चूरू में 273, चित्तौड़गढ़ में 208, सिरोही में 370, भीलवाड़ा में 237, जालौर में 233, राजसमंद में 208, टोंक में 200, बाडमेर व बीकानेर में 198-198, जैसलमेर में 112 (इनमें 14 ईरान से आए) और दौसा में 111 व्यक्ति कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं। इसके अतिरिक्त बांसवाड़ा में 92, सवाई माधोपुर में 75, करौली में 70, बारां में 62, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में 48-48, प्रतापगढ़ में 14 और बूंदी में 10 कोरोना के रोगी मिल चुके हैं। वहीं अन्य राज्यों से राजस्थान आए 87 लोग भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक राजस्थान में 356 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 150 मरीजों की मौत हुई। वहीं, जोधपुर में 34, भरतपुर में 30, कोटा में 20, अजमेर में 14, नागौर में 12, पाली में 8, बीकानेर में 7, चित्तौड़गढ़ में 6, अलवर, सिरोही, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, करौली और बारां में 4-4, धौलपुर और भीलवाड़ा में 3-3, चूरू, बाड़मेर, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, गंगानगर, झुंझुनू, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्यों से राजस्थान में आए 23 व्यक्ति की भी कोरोना के संक्रमण के चलते मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया