कर्नाटक विधानसभा चुनाव:अशोक गहलोत ने पार्टी के प्रदर्शन का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया, कही ये बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2023 12:10 IST2023-05-13T12:08:59+5:302023-05-13T12:10:52+5:30

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक में पार्टी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया है। अशोक गहलोत ने ये भी कहा है कि आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को झटका लगेगा।

Ashok Gehlot gave credit for party's performance to Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra | कर्नाटक विधानसभा चुनाव:अशोक गहलोत ने पार्टी के प्रदर्शन का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया, कही ये बात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

Highlightsकर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के बीच अशोक गहलोत ने ट्वीट कियापार्टी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दियाकहा- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को झटका लगेगा

Karnataka Election Results 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया है। अशोक गहलोत ने ये भी कहा है कि आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को झटका लगेगा।

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर के कहा,  "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।"

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को डाले गए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है।  रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी 119 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 75 सीटों पर आगे है। जबकि जेडीएस 26 पर आगे है। कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं। जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा है कि कर्नाटक के हित के लिए उनके पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। हालांकि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है।

कर्नाटक बीजेपी के लिए कई कारणों से महत्व रखता है। दक्षिण के 5 बड़े राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में से सिर्फ कर्नाटक ही एक ऐसा राज्य है जहां बीजेपी का अपना जनाधार है। इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम काफी अहम होंगे। कर्नाटक के नतीजे कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेंगे। पार्टी के बड़े नेताओं ने इस जीत का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देना शुरु कर दिया है। इससे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए राहुल की पीएम पद की दावेदारी भी मजबूत होगी।

Web Title: Ashok Gehlot gave credit for party's performance to Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे