लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से विस्थापित, छह हजार परिवार, सीएम अशोक गहलोत ने की मदद, राशन उपलब्ध कराने का किया वादा

By भाषा | Updated: April 9, 2020 20:57 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot) पाकिस्तान से विस्थापित जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के किसी भी जिले में रह रहे पाकिस्तान से विस्थापित जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री की परेशानी नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढ़ा का पत्र मिलने के बाद सीएम ने की ये पहल।जोधपुर जिले में 618 विस्थापित परिवारों व जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot) ने कहा कि राज्य के किसी भी जिले में रह रहे पाकिस्तान से विस्थापित जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को राशन सामग्री समय पर मिले यह सुनिश्चित किया जाए। गहलोत ने इस संबंध में सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढ़ा का पत्र मिलने के बाद यह पहल की है। 

सोढ़ा ने अपने पत्र में अवगत कराया था कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पाकिस्तान से विस्थापित करीब छह हजार परिवार रह रहे हैं और उनमें से कई जरूरतमंद परिवारों को लॉकडाउन के चलते राशन सामग्री की आवश्यकता है। गहलोत ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे जिस पर संबंधित जिलों के कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जयपुर जिले के जामड़ोली, गोविन्दपुरा व मांग्यावास में पाकिस्तान से विस्थापित 500 परिवारों से जिला प्रशासन संपर्क में है और इन परिवारों को राशन सामग्री वितरित की जा रही है। 

इसी तरह जोधपुर जिले में 618 विस्थापित परिवारों व जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। बाड़मेर जिले की शिव और चोहटन पंचायत समिति में करीब 200 पाक विस्थापित परिवारों, पाली जिले में रह रहे 92 परिवारों, बीकानेर जिले की पूगल वं बज्जू तहसील में रह रहे 93 परिवारों को मांग के अनुसार राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। 

साथ ही जैसलमेर, जालौर व सिरोही जिलों में रह रहे विस्थापित परिवारों को राशन सामग्री के साथ ही वित्तीय सहायता के लिए पात्र परिवारों को अनुग्रह राशि भी वितरित की जा रही है। गहलोत ने निर्देश दिए कि पाकिस्तान से विस्थापित ऐसे जरूरतमंद परिवार, जो किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में नहीं आते उन्हें राशन सामग्री पहुंचाई जाए।

टॅग्स :अशोक गहलोतकोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं