लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कैबिनेट से राजेंद्र सिंह गुढ़ा को हटाने पर सीएम अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 22, 2023 13:46 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर मणिपुर घटना को लेकर हमला बोला।राजस्थान कैबिनेट से राजेंद्र सिंह गुढ़ा को हटाने वाले मुद्दे पर भी गहलोत बात करते हुए नजर आए।

जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का ध्यान रखना चाहिए, उससे राजस्थान की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने आगे कहा, "अगर पीएम मोदी मणिपुर नहीं जा सकते तो उन्हें बैठक बुलाकर मणिपुर के हालात की समीक्षा करनी चाहिए थी। मैंने पहली बार देखा है कि कोई प्रधानमंत्री चुनाव के लिए कर्नाटक, राजस्थान और अन्य स्थानों का दौरा कर रहे हैं लेकिन मणिपुर का नहीं। मणिपुर में उनकी सरकार है, सोचिए अगर कांग्रेस वहां सत्ता में होती तो वे क्या-क्या कहते।"

वहीं, राजस्थान कैबिनेट से राजेंद्र सिंह गुढ़ा को हटाने वाले मुद्दे पर भी सीएम अशोक गहलोत बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि यह हमारा आंतरिक मामला है और हम इस पर आपस में चर्चा करेंगे। बता दें कि गहलोत ने शुक्रवार रात प्रदेश के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया।  गुढ़ा ने शुक्रवार को विधानसभा में महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा था, इसके कुछ ही घंटे बाद यह कार्रवाई हुई है।

 

टॅग्स :अशोक गहलोतनरेंद्र मोदीमणिपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह