लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने युवाओं से कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:09 IST

Open in App

जयपुर, एक नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं से कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा इस देश के संविधान और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने के लिये समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज से कांग्रेस सदस्यता अभियान का आरंभ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा इस देश के संविधान और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने के लिये समर्पित है। देश की एकता, सामाजिक समरसता और सभी की बराबरी सुनिश्चित करना कांग्रेस का ध्येय रहा है। कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों से जुड़कर देश की नींव को सुदृढ़ करें।’’

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचार है जो भारत निर्माण की विचारधारा से पूर्ण रूप से जुड़ी हुई है। कांग्रेस संवैधानिक मूल्यों को जीती आयी है व देश की आत्मा, संविधान, लोकतंत्र की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं सभी से विशेषकर युवाओं से आह्वान करता हूं कि कांग्रेस के सदस्य बनकर देश को, संविधान को, लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दें। देश आज जिस दौर से गुजर रहा है, जहां फासीवादी ताकतें हमारे संवैधानिक मूल्यों को नष्ट करने पर तुली हुई हैं, इसको रोकने के लिये कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाएं।’’

मुख्यमंत्री ने लिखा कि देश की सबसे पुरानी गौरवमय इतिहास वाली पार्टी, जिसके नेताओं ने आजादी से पहले एवं बाद में भी त्याग-बलिदान किये और देश को एक बनाए रखा, उस पार्टी का सदस्य बनकर जन-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं और जन जागरण के इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल