अशोक चव्हाण को नांदेड़ से मुंबई एम्बुलेंस से ले जाया गया, लीलावती अस्पताल में भर्ती

By अनुराग आनंद | Updated: May 26, 2020 02:54 IST2020-05-26T02:54:25+5:302020-05-26T02:54:25+5:30

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जो कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। 

Ashok Chavan taken from Nanded to Mumbai Ambulance, admitted to Lilavati Hospital | अशोक चव्हाण को नांदेड़ से मुंबई एम्बुलेंस से ले जाया गया, लीलावती अस्पताल में भर्ती

अशोक चव्हाण

Highlightsसोमवार दोपहर को एक एम्बुलेंस में नांदेड़ के आशा हॉस्पिटल से औरंगाबाद होते हुए मुंबई के लिए रवाना हुए हैं।हॉस्पिटल से निकलने के दौरान पूर्व सीएम चव्हाण ने चेहरे पर मास्क और शील्ड लगाया हुआ था। 

मुंबई. कोरोना पॉजिटिव घोषित होने के बाद पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण को बेहतर इलाज के लिए नांदेंड से मुंबई लाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सोमवार की रात लीलावतीअस्पताल में भर्ती कराया गया है। चव्हाण की हालत पूरी तरह से ठीक है। 

न्यूज 18 की मानें तो  सोमवार को मुंबई रवाना होने से  पहले चव्हाण नांदेंड़ के अस्पताल से खुद चल कर बाहर निकले और अपने समर्थकों का अभिवादन किया। चव्हाण ठाकरे सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जो  कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। 

सोमवार दोपहर को एक एम्बुलेंस में नांदेड़ के आशा हॉस्पिटल से औरंगाबाद होते हुए मुंबई के लिए रवाना हुए हैं। हॉस्पिटल से निकलने के दौरान पूर्व सीएम चव्हाण ने चेहरे पर मास्क और शील्ड लगाया हुआ था। 

जानकारी के मुताबिक अशोकराव चव्हाण मुंबई से मराठवाड़ा स्थित अपने गृह जिले नांदेड़ में अकसर आते-जाते रहते हैं। हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद से ही आशा हॉस्पिटल के बहरा उनके समर्थकों की भरी भीड़ जमा थी। हॉस्पिटल से निकलते हुए उनके जयकारे शुरू हो गए और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और बिना किसी से बात किए एम्बुलेंस में बैठ गए।

सूत्रों के मुताबिक, अशोक चव्हाण पहले एयरलिफ्ट करके मुंबई ले जाए जाने वाले थे, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण उन्हें एम्बुलेंस से मुंबई ले जाया गया।

बता दें कि महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले के बीच रविवार रात एक बड़ी खबर यह आई कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व उद्धव ठाकरे सरकार में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर अशोक चव्हाण कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

उद्धव सरकार के ये दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जितेंद्र अव्हाड़ के 14 निजी स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Web Title: Ashok Chavan taken from Nanded to Mumbai Ambulance, admitted to Lilavati Hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे