Maharashtra: बाबा सिद्दीकी, मिलिंद देवड़ा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

By धीरज मिश्रा | Updated: February 12, 2024 13:43 IST2024-02-12T13:19:32+5:302024-02-12T13:43:19+5:30

Maharastra: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए यह तीसरा जोरदार झटका है। क्योंकि, मिलिंद-बाबा सिद्दकी के बाद अब अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।

Ashok Chavan Resignation Maharashtra Political Crisis, Operation Lotus | Maharashtra: बाबा सिद्दीकी, मिलिंद देवड़ा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Photo credit twitter

Highlightsमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैंमिलिंद देवड़ा-बाबा सिद्दीकी के बाद कांग्रेस से अशोक का किनारा

Maharastra: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए यह तीसरा जोरदार झटका है। क्योंकि, मिलिंद-बाबा सिद्दकी के बाद अब अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।

वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैं। विशेष रूप से कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। वे अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या। 

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

महज कुछ माह बाद ही लोकसभा चुनाव हैं और ऐसे में महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक पूर्व सीएम अशोक चव्हाण का इस्तीफा देना कांग्रेस खेमे के लिए अच्छी खबर नहीं है। कांग्रेस से पहले ही मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दकी जैसे दिग्गज इस्तीफा दे चुके थे। मिलिंद ने जहां शिवसेना ज्वाइन की। वहीं बाबा सिद्दीकी ने एनसीपी ज्वाइन की।

अशोक चव्हाण के बारे में कहा जा रहा है कि वह बीजेपी के साथ जा सकते हैं। हालांकि. इस्तीफा देने के बाद फिलहाल, अशोक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अशोक चव्हाण चाहते थे कि पार्टी नेतृत्व से नाना पटोले को हटा दिया जाए। उनकी जगह पर अशोक खुद प्रदेश की कमान अपने हाथों में लेना चाहते थे। लेकिन, अशोक की इस मांग को कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व ने पूरी नहीं की। इसलिए अशोक ने कांग्रेस से अपने कदम पीछे खींच लिए। 

एक नजर में जानिए अशोक चव्हाण को

अशोक चव्हाण का जन्म 28 अक्टूबर 1958 को हुआ। राजनीतिक विरासत उन्हें पिता शंकरराव चव्हाण से मिली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।

Web Title: Ashok Chavan Resignation Maharashtra Political Crisis, Operation Lotus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे