लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर मामले में आशीष के दोस्त अंकित दास पूछताछ के लिये पहुंचे

By भाषा | Updated: October 13, 2021 14:53 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), 13 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र ए‍वं तिकोनिया हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा के करीबी दोस्त माने जाने वाले अंकित दास बुधवार को लखीमपुर में अपराध शाखा कार्यालय में विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने हाजिर हुए।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने तीन अक्टूबर को हुई हिंसा के सिलसिले में अंकित दास को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे।

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे अंकित दास वकीलों के एक दल के साथ लखीमपुर पुलिस लाइन में स्थित अपराध शाखा कार्यालय पहुंचे ।

मंगलवार को अंकित दास और उनके चालक लतीफ ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण के लिए आवेदन दिया था।

अंकित दास दिवंगत मंत्री अखिलेश दास के भतीजे हैं। कहा जा रहा है कि चार किसानों को कुचलने वाली कार के पीछे जो फॉर्च्यूनर कार थी वह दास की ही थी।

तीन अक्टूबर की हिंसा के सिलसिले में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इस मामले में एक आरोपी शेखर भारती को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा, लवकुश और आशीष पांडे को पहले गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया