लाइव न्यूज़ :

आशीष विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 13, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च अभिनेता आशीष विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

‘द्रोहकाल’, ‘1942 : ए लव स्टोरी’ और ‘इस रात की सुबह नहीं’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके 58 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने संक्रमित होने की सूचना दी।

सोशल मीडिया पर डाले गए एक संक्षिप्त वीडियो में उन्होंने कहा, ‘‘कल मुझे हल्का बुखार सा लग रहा था इसलिए मैंने कोविड-19 की जांच करायी। रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैं यहां दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। सब सही है। मैं ठीक हूं।’’

विद्यार्थी ने कहा कि उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘असल जिंदगी में स्वागत है। अपना ख्याल रखें। धन्यवाद।’’

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 431 नए मामले आए जो पिछले दो महीने में, एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। शहर में अभी तक कुल 10,936 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग