लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों की अस्थियां अरब सागर में विसर्जित

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:24 IST

Open in App

मुंबई, 28 नवंबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पिछले महीने हुई हिंसा में जान गंवाने वाले चार किसानों की अस्थियों के एक हिस्से को रविवार को यहां गेटवे ऑफ इंडिया के पास अरब सागर में विसर्जित किया गया।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत सहित सैकड़ों किसानों और उनके नेताओं ने अस्थियों वाले कलशों के साथ दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गेटवे ऑफ इंडिया तक तक एक जुलूस निकाला।

वाहन पर रखे जाने से पहले कलशों पर आजाद मैदान में पुष्पांजलि अर्पित की गई। यात्रा को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई।

संयुक्त शेतकारी कामगार मोर्चा (एसएसकेएम) के बैनर तले आयोजित किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए किसान और नेता मैदान में एकत्र हुए थे। जुलूस के गेटवे आफ इंडिया पहुंचने के बाद, चुनिंदा किसान कलशों के साथ एक नाव पर सवार हुए और मंत्रोच्चारण के बीच उन्हें बीच समुद्र में विसर्जित किया।

एसएसकेएम की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि लखीमपुर खीरी घटना में जान गंवाने वाले किसानों की 'शहीद कलश यात्रा', 27 अक्टूबर को पुणे से शुरू हुई और महाराष्ट्र के 30 से अधिक जिलों से गुजरी। 'शहीद कलश यात्रा' 27 नवंबर को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मुंबई में बाबासाहेब आंबेडकर की चैत्य भूमि, शहीद बाबू जेनू स्मारक और महात्मा गांधी की प्रतिमा तक भी पहुंची।

संयुक्त शेतकारी कामगार मोर्चा के अशोक धवले ने कहा कि यह यात्रा रविवार को 1950 के दशक के संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के 106 शहीदों के स्मारक हुतात्मा चौक भी पहुंची। उन्होंने बताया कि शहीदों की अस्थियां एक विशेष कार्यक्रम में गेटवे ऑफ इंडिया के पास अरब सागर में विसर्जित की गईं।

पिछले महीने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा में आठ लोग मारे गए थे। मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करने के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों से कथित तौर पर कुचल दिया गया था। अन्य चार में भाजपा कार्यकर्ता, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा का चालक और एक निजी टेलीविजन चैनल के लिए काम करने वाला एक पत्रकार था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो