लाइव न्यूज़ :

आशा कार्यकर्ताओं को 2,500 रूपये मासिक भत्ता मिलेगा : चन्नी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:02 IST

Open in App

चमकौर साहिब (रूपनगर,पंजाब), 30 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं को 2,500 रूपये मासिक भत्ता देने और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं के भत्ते में 800 रूपये प्रतिमाह की वृद्धि करने की घोषणा बृहस्पतिवार को की।

अपने विधानसभा क्षेत्र में एक रैली में चन्नी ने उक्त घोषणा की और कहा कि इन फैसलों से सरकार पर 124.25 करोड़ रुपये का खर्च बढ़ेगा।

मुख्य रूप से आशा कार्यकर्ताओं और मध्याह्न भोजन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को पहले मिलने वाले इंसेटिव के स्थान पर अब मासिक 2500 रूपये का भत्ता मिलेगा।

इससे राज्य सरकार पर करीब 60 करोड़ रूपये का खर्च बढ़ेगा और करीब 22,000 आशा कार्यकर्ताओं को लाभ होगा।

सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अब आशा कार्यकर्ताओं को भी राज्य सरकार के पांच लाख रुपये तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा। इसका प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी और इसमें ड्यूटी के दौरान किसी भी संक्रमण से ग्रस्त होने पर उनके इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा।

ऐसे ही चन्नी ने राज्य के करीब 42,500 मध्याह्न भोजन कर्मचारियों को फिलहाल मिलने वाले 2,200 रूपये प्रतिमाह के भत्ते को बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। इससे राज्य सरकार पर 64.25 करोड़ रुपये का दबाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह आशा कार्यकर्ताओं और मध्याह्न भोजन कर्मियों को भी पूरे मातृत्व अवकाश (छह महीने) का लाभ मिलेगा।

चन्नी ने कहा कि इन्हें नया भत्ता एक जनवरी से मिलेगा और अब पहले के 10 महीने के मुकाबले उन्हें पूरे 12 महीने यह भत्ता मिला करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल