लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुकी आशा कार्यकर्ता की संक्रमण से मौत

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:20 IST

Open in App

केंद्रपाड़ा, तीन जुलाई ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुकी एक आशा कार्यकर्ता की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डेराबिश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ता (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) सरस्वती मल्लिक (35) को पिछले सप्ताह छाता के एक कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया था।

केंद्रपाड़ा जिला मुख्यालय में आशा की सहायक प्रबंधक यशस्विनी साहनी ने कहा कि सरस्वती का ऑक्सीजन स्तर नीचे गिरने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, जिसके बाद शुक्रवार रात को उनकी मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आशा कार्यकर्ता कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने का काम कर रही थी। जिला आशा कार्यकर्ता संघ ने मृतक के परिवार के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग की।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि अगर अग्रिम मोर्चे पर काम करनेवाले किसी कर्मी की जान कोविड-19 से जाती है तो उनके परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इन कर्मियों में आशा और आंगनवाड़ी कर्मी भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे