लाइव न्यूज़ :

आशा भोसले को दिया जाएगा महाराष्ट्र सरकार का सर्वोच्च पुरस्कार

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:23 IST

Open in App

मुंबई, 25 मार्च महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को राज्य सरकार के सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाली समिति ने भोसले को साल 2020 के पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1996 से दिया जा रहा यह पुरस्कार राज्य के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को उसके उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों के लिये दिया जाता है।

भोसले की बहन तथा प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को साल 1997 में इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

भोसले ने कहा कि उद्धठ ठाकरे से उन्हें पता चला कि साल 2020 के इस पुरस्कार के लिये उनके नाम का चयन किया गया है।

गायिका ने कहा, ''मैं इस पुरस्कार के लिये मेरा नाम चुने जाने पर उनका आभार व्यक्त करती हूं। महाराष्ट्र के लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं और कई वर्षों से मुझे अपने परिवार का हिस्सा मानते आए हैं।''

भोसले से जब पूछा गया कि 80 वर्ष से अधिक आयु होने पर वह कैसा महसूस करती हैं तो उन्होंने कहा, ''आयु महज एक संख्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह