लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की एसआईआई यात्रा के दौरान आसाराम के अनुयायियों को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: November 28, 2020 22:28 IST

Open in App

पुणे, 28 नवंबर जेल में बंद स्वयंभू धर्मगुरू आसाराम के तीन अनुयायियों को शनिवार को यहां समीपस्थ सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के बाहर प्रदर्शन करने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एसआईआई का दौरा किया और कोरोना वायरस टीका संबंधी कार्य के विकास की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान तीन लोगों को सड़क पर देखा गया। वे बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराए गए आसाराम की रिहाई के लिए पोस्टर लिए हुए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे पोस्टर प्रदर्शित कर पाते, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।"

आसाराम को अप्रैल 2018 में अपने आश्रम में एक किशोरी छात्रा से बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग