लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में कोविड का इलाज कराने के बाद आसाराम को जोधपुर में एम्स भेजा गया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 18:37 IST

Open in App

जोधपुर, आठ मई यहां एक अस्पताल में दो दिन तक कोविड-19 के उपचार के बाद स्वयंभू बाबा आसाराम को सुरक्षा कारणों से जोधपुर एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एमजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि आसाराम की स्थिति स्थिर है। किशोरी के यौन उत्पीड़न के मामले में वह जेल में बंद है।

उसे शुक्रवार रात को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया और पुलिस ने इस स्थानांतरण के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “आसाराम को एमजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से उसके अनुयायियों की तरफ से उसकी एक झलक पाने के लिए अस्पताल में घुसने या उसके करीब आने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसलिए, उसकी सुरक्षा को खतरा मानते हुए हमने एम्स भेजने का विचार बनाया जहां उसके भक्तों के लिए आस-पास आना संभव नहीं होगा।”

एमजी अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक उसका ऑक्सीजन सैचुरेशन नियंत्रण में था और सेहत में कोई नकारात्मक परिवर्तन नहीं आया।

सूत्रों ने बताया था कि 80 वर्षीय आसाराम को एमजी अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। उसे सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार रात एमजी अस्पताल लाया गया था।

दो दिन पहले उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल