लाइव न्यूज़ :

"आसाराम स्वस्थ हैं, कहीं और इलाज की उनकी याचिका कानून का दुरुपयोग है"

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून राजस्थान सरकार ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि स्वयंभू संत आसाराम स्वस्थ है और उसकी हालत स्थिर है, लेकिन चिकित्सीय उपचार के बहाने वह अपनी हिरासत की जगह बदलना चाहता है। वह बलात्कार के दो मामलों में जोधपुर की जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है।

राज्य सरकार ने आसाराम की नई याचिका पर उच्चतम न्यायालय में दायर अपने हलफनामे में यह बात कही है। आसाराम ने याचिका में अपनी सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत दिए जाने का आग्रह किया है ताकि उत्तराखंड में हरिद्वार के पास एक आयुर्वेदिक केंद्र में विभिन्न रोगों का इलाज करा सके।

आसाराम बलात्कार के दो मामलों में आजीवन कारावास सहित अलग-अलग अवधि की सजा भुगत रहा है।

राज्य सरकार ने हलफनामे में कहा, ‘‘आरोपी/याचिकाकर्ता गलत मंशा से उपचार की आड़ में अपनी हिरासत का स्थल बदलना चाहता है। इस तरह का बदलाव कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘आरोपी इस तरह की याचिकाओं के माध्यम से गांधीनगर के साथ ही जोधपुर में लंबित सुनवाई में जानबूझकर विलंब कर रहा है जबकि वह स्वस्थ है और उसकी हालत स्थिर है।’’

सरकार ने कहा कि जोधपुर उन विरल केंद्रों में शामिल है जहां एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दोनों उपचार उपलब्ध हैं। राज्य सरकार ने कहा, ‘‘अगर यह अदालत आदेश दे तो आरोपी का उपचार जोधपुर एम्स और जोधपुर आयुर्वेद अस्पताल के चिकित्सकों की समिति कर सकती है।’’

सरकार ने कहा कि आसाराम छह मई को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था, उसमें मामूली लक्षण थे और उसका उचित इलाज हुआ।

हरिद्वार के पास एक आयुर्वेदिक केंद्र में इलाज के लिए अदालत से अनुमति का आग्रह करने वाली आसाराम की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने चार जून को राजस्थान सरकार से जवाब मांगा था।

उच्चतम न्यायालय ने तब मौखिक टिप्पणी की थी कि वह स्वयंभू संत की सजा को निलंबित कर अंतरिम जमानत देने के लिए इच्छुक नहीं है।

आसाराम ने दो महीने के लिए सजा निलंबित करने की मांग करते हुए कहा था कि हरिद्वार के नजदीक एक चिकित्सा केंद्र में कई बीमारियों के इलाज के लिए उसे ‘‘संपूर्ण’’ उपचार की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो