लाइव न्यूज़ :

Asansol By-poll Results 2022: आसनसोल सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा 10000 और बालीगंज पर बाबुल सुप्रियो 6295 वोट से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2022 12:24 IST

Asansol By-poll Results 2022: पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट और आसनसोल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में 17.5 लाख मतदाताओं में से 53.82 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Open in App
ठळक मुद्देछिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।मंगलवार शाम पांच बजे तक मतदान 52.5 प्रतिशत दर्ज किया गया था।आसनसोल में 66.42 प्रतिशत और बालीगंज में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ।

Asansol By-poll Results 2022: पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी आगे हैं। आसनसोल लोकसभा सीट पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा 10000 वोट से आगे चल रहे हैं। 

बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बाबुल सुप्रियो 6295 वोट से आगे से आगे चल रहे हैं। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में आसनसोल और बालीगंज में क्रमश: 66.42 फीसदी और 41.23 फीसदी मतदान हुआ था। पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कुल 15 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र थे, जबकि दक्षिण कोलकाता के बालीगंज में 2.5 लाख लोग वोट डाल सकते थे।

आसनसोल सीट बाबुल सुप्रियो के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। वहीं, बालीगंज के विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

तृणमूल ने आसनसोल में गुजरे जमाने के अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां हिंदी भाषी लोगों की आबादी काफी अधिक है, जबकि भाजपा ने आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्र पॉल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बालीगंज में तृणमूल ने बाबुल सुप्रियो को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला भाजपा की कीया घोष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) की सायरा शाह हलीम से है। दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी भी किस्मत आजमा रहे हैं।

टॅग्स :उपचुनावपश्चिम बंगालममता बनर्जीBJPटीएमसीबाबुल सुप्रियोशत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप