लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम में हंगामें से AMU में स्थिति तनावपूर्ण, 14 लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 14, 2019 04:44 IST

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हरी ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता मुकेश लोधी की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (राष्ट्रदोह), 307 (हत्या का प्रयास) तथा आठ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

अलीगढ़ विश्वविद्यालय में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को लेकर मीडिया के साथ छात्रों की झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण परिसर में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है और 14 छात्रों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हरी ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता मुकेश लोधी की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (राष्ट्रदोह), 307 (हत्या का प्रयास) तथा आठ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गौरतलब है कि मीडिया में आयी कुछ खबरों में कहा गया था कि एएमयू छात्रसंघ की ओर से मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल उल मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को आमंत्रित किया गया है। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कुछ कार्यकर्ताओं ने एएमयू के फैज गेट के पास प्रदर्शन किया।

हालांकि ओवैसी कार्यक्रम में नहीं आए, लिहाजा इसे लेकर खड़ा हुआ विवाद खत्म हो गया। इसी बीच कार्यक्रम की कवरेज के लिए आए मीडिया कर्मियों से कुछ छात्रों और विश्वविद्यालय कर्मचारियों की बहस हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई नहीं थीं लेकिन इनकी वजह से एएमयू परिसर में हालात तनावपूर्ण हो गए।

इसे लेकर समाचार चैनल और एएमयू प्रशासन की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

इस बीच एबीवीपी ने शिकायत दर्ज करायी है कि विश्वविद्यालय के फैज गेट के पास उनके सदस्यों के साथ मारपीट हुई और उनकी एक बाइक जला दी गई। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया